सुबह सुबह कोहरे में,
बच्चे छोटे छोटे कदमों से,
जा रहे हैं,
स्कूल की सड़क पर,
दूर कहीं स्कूल में घंटी बज रही है,
पर उनकी आंखें जमीन पे,
कुछ ढूंढ रहीं है,
पैरों में कोई तेजी नहीं,
कोई हड़बड़ी नहीं,
उनकी पीठ पर किताबों का बस्ता नहीं है,
गले में टाई नहीं,
साफ, सफेद कपड़े और जूते नहीं है,
एक बोड़ा भरा हुआ कचरे से,
पीठ पर हो कर सवार,
उनके साथ जा रहा है।
-प्रणव राज
बिहार
