लक्ष्य निर्धारण कर,
बढ़ा वह इंसा।
पर सामने आया,
एक दोराहा।
सपने और सुविधा,
जिसने दे दी त्वरित,
मन में दुविधा।
सुविधा की राह पर,
एक ही मोड़ ।
लेकिन सपने की राह,
अनेक मोड़।
कशमकश जारी हुई,
हृदय संग मस्तिष्क तक।
होने लगी रस्साकसी सम,
कदमों संग विवेक की।
पर जज्बाती वह इंसान,
हिम्मत ना हारा!
हौसले से मंजिल को,
अपने कदमों में पाया।
सपने हुए पूरे,
यश नाम वह कमाया।
साहस के बलबूते,
इतिहास रच पाया!!
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
