जब हमें बस कष्ट हो
या जिंदगी ही रुष्ट हो!
कितने जिए संघर्ष हमने
क्या हाथ उसका थामना!
कब करें आराधना?!
जब सुखों में झूलते हैं
प्रभु को हम फिर भूलते हैं
सम रखें हर दिन अगर
इतनी कठिन ये साधना!
कब करें आराधना?
कर्म में भी,धर्म में भी
जीव दुखों के मर्म में भी
मानव के सत व्यवहार में
क्या हो गई अवमानना!
कब करें आराधना?
है क्या ये करूणा दया में
नैन,कर्ण,दृष्टि,वफा में
भाव भंगिमा से हमेशा
उसकी रजा पहचानना!
कब करें आराधना?
रोम हर,हर सांस से भी
जिंदगी की आस से भी
दूर हो या पास हर कण
अस्तित्व उसका मानना!
कब करें आराधना?
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
