कभी-कभी हकीकत भी सुन लिजिए।
और खुद ही कभी मौनता चुन लिजिए।
खामोशी कभी बेवकूफी नही होती है।
इज्जत बचा कोई और राह चुन लिजिए।
जरुरी नहीं है कि, सबके प्रिय बन जाएं।
आपकी ही हरदम सलाह मान ली जाए।
कानों को खुला औ मुख जरा बंद रखिए।
तब महफ़िलों में आपके कसीदें पढ़ी जाए।
ज़नाब आप जज़्बातों पे ज़रा काबू रखिए।
कभी खामोश हो औरों को भी तो सुनिए।
समझ आएगा जब शिकायतें तमाम होंगी।
समय बहुत है बैठ अपनी भी गल्ती गुनिए।
-रंजना पाण्डेय ‘मुक्ता’
