जो आँख वालों को कम कम दिखाई देता है
हमारे दिल को वो हर दम दिखाई देता है
नहीं है कम किसी काशी से और काबे से
वो दिल कि जिसमे तेरा ग़म दिखाई देता है
वहां पे और सताती है मुझको उसकी याद
जहाँ भी लिक्खा हुआ हम दिखाई देता है
जो बख्शा जाता है हमको तुम्हारी जानिब से
हमें वो ज़ख़्म भी मरहम दिखाई देता है
उजालों से भरी महफिल मे भी तुम्हारे बगैर
चरागे ज़िन्दगी मद्धम दिखाई देता है
जहाँ मे दे नहीं पाया मक़ाम हव्वा का
परेशाँ इसलिये आदम दिखाई देता है
वो देख ही नहीं पाती कभी खुली आँखे
जो बंद आँखों से सोनम दिखाई देता है
-सोनिया अक्स
