पूर्ण विराम नहीं लगता,
जिंदगी के वाक्य में।
ऐ ज़िन्दगी सच बताना,
तू भी चाहती अपने में!
तो कुछ देर ठहर जाओ जिंदगी!
थोड़ा विश्राम कर लूं मैं।
भाग रही हूॅं बचपन से मैं,
अब तो तनिक आराम कर लूं मैं!
ऑंधी आए तूफां आए,
पर न कभी रुकी हूॅं मैं।
मन विश्वास के चप्पू संग ही,
यहाॅं तलक पहुंची हूं मैं!
संस्कारों की पौध लगाने,
माली एक बनी हूॅं मैं।
सुंदर सुमन मुस्काए बगिया,
पल-पल खुशी को पाई मैं!
मानव धर्म निभाया मैंने,
कोटर अश्रु भी पी हूॅं मैं।
कहीं कोई दुखी ना हो जाए,
कर्तव्य बोध संग जी हूॅं मैं!
सदाचार संग आदर देकर,
खुद सम्मानित हुई अब मैं।
स्वकर्मों को पूरा करके,
एक इतिहास रची हूॅं मैं!
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
