धर्मों की ज्वाला मिटाएं,वही पे खत्म आशाएं।
ढूंढो धर्मों का आरंभ,फिर लड़ते रहे।
खोजें सृष्टि की उत्पत्ति,आदिमानवों की जातीं।
वहीं पे बदलें नीति,फिर लड़ते रहे।
नर-नारी दो जातियां,उसी से बनीं दुनिया।
ज्ञान से जानों वो सच,फिर लड़ते रहे।
एक जैसा लहू देखो,प्रेम से रहना सीखों।
गर्व डुबोएं सभी को, फिर लड़ते रहे।
रंगों में रंग मिलाओ,मन के भेद जलाओ।
जंग से होगा विनाश,फिर लड़ते रहे।
कौन है यहां अज्ञानी,बीती सदियां पुरानी।
भूला दो वही कहानी,फिर लड़ते रहे।
एकता से जुड़े रहना,नीति का बहे झरना।
देखो खुशहाल जहां,फिर लड़ते रहे।
धर्मों की ज्वाला मिटाएं,अंत की ओर बढ़ाएं।
कल में छिपीं है आशा,फिर लड़ते रहे..
-प्रा.गायकवाड विलास
मिलिंद महाविद्यालय लातूर
