कानून का दुरुपयोग

सप्तपदी के समय युगल ने कितने कसमें खाई थीं।
साथ निभाएंगे जीवन भर यही बात दोहराई थी।
कुछ वर्षों के बाद छिड़ी दोनों में इस कदर लड़ाई थी,
तलाक के लिए पत्नी ने अदालत में गुहार लगाई थी।

पत्नी को घर का कुछ काम नहीं आता था।
शोख अदाएं और शृंगार बहुत भाता था।
कुछ महीने तो इन्हीं नाज नखरो में बीते।
रातें चाँदी सी थीं और दिन सोने जैसे।

कुछ महीनों के बाद पड़ा जब घर संभालना,
रोजाना की नोंक- झोंक के हो गए किस्से।
रोज-रोज तकरार इन्हीं बातों पर होती।
बच्चों पर भी इस लड़ाई का असर छोड़ती।

आधुनिका पत्नी थी, खर्चे बहुत अधिक थे।
फिल्मी पर्दों के दृश्यों के बहुत असर थे।
भूल जाए उपहार, किसी अवसर पर लाना,
इसी बात को लेकर उसका तूल बनाना।

इसी बात के लिए पति को देना ताना।
बच्चों को भी उनके पिता के प्रति भरमाना।
जो कानून बना था महिला की रक्षा हित ,
दुरुपयोग कर उसका, बच्चों का कर दिया अहित।

झूठा दोषारोपण करके अपने पति पर,
कोर्ट में उसने तलाक के लिए केस था दागा।
हर पेशी पर अपनी देता रहा सफाई ।
लेकिन कोई नहीं हुई उसकी सुनवाई।

आखिर में तंग आकर लटक गया फाँसी पर।
क्या मिल गया पत्नी को कानून का दुरुपयोग कर?

-राधा गोयल,
विकासपुरी (दिल्ली)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x