गोविंदा-गोपाला आने से,
हृदय हृदय हर्षायो।
सारे जग हुई कृष्ण जन्माष्टमी,
आनंद ही आनंद छायो।
घर मंदिर सब सजे हुए हैं,
कान्हा जो धरा पर आयो।
सारी प्रकृति झूम रही है,
सबका मन हर्षायो,
गली-गली दही हांडी लटके
टोलियों ने धूम मचायो।
आनंद में सब गा रहे हैं,
आज नंदलाला आयो।
कृष्ण की मनोरम छबि देख,
हर मानव आनंद पायो।
कृष्ण कन्हैया वही गिरधारी,
सबको आशीष देने आयो।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
