क्या कमी रह गई स्वागत सत्कार में?
क्या बुरा लगा तुम्हें मेरे व्यवहार में?
दरवाजे तक आकर कान्हा लौट गए?
ऐसा भी क्या हुआ हमारे दरबार में?
राधा पुकारती बैठी इंतजार में
नाम है कान्हा उसकी हर पुकार में
तोड़ा है दिल मोहन ने एक ही वार में
पछता रही है पड़के रणछोड़ के प्यार में।
सोच रही है क्या कहूं इसे जीत या हार मैं किस्मत को दोष दूं कि क्यों गई दिल हार में
अब तू ही बता श्याम जाऊं किस पार मैं?
तुम्हारे प्यार के आगे हो गई लाचार मैं।
-डॉ आशु जैन
