बाद मुद्दत के जब हंसी आई
जाने क्यों आंख में नमी आई
आज का चांद कुछ अलग है क्या
मेरे घर तक भी चांदनी आई
यूं तो पहले भी सांस चलती थी
तुम जो आए तो जिंदगी आई
एक कमरा उदास रहता था
फिर किताबों की रोशनी आई
-डॉक्टर सरिता शर्मा

बाद मुद्दत के जब हंसी आई
जाने क्यों आंख में नमी आई
आज का चांद कुछ अलग है क्या
मेरे घर तक भी चांदनी आई
यूं तो पहले भी सांस चलती थी
तुम जो आए तो जिंदगी आई
एक कमरा उदास रहता था
फिर किताबों की रोशनी आई
-डॉक्टर सरिता शर्मा
Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee