सपने जीत के रखे मगर ये हार कैसी है
भाई भाई से लड़ता है ये दरार कैसी है
हालात बिगड़े है ये मंजर भी भला कैसा
आपस में जरा सोचों ये तकरार कैसी है
मोहब्ब्त का चलन दिखता नहीं यारों
ये नफ़रत भला यहां बरकरार कैसी है
उतारू है मांगने को रिश्वत यहां अफसर
बहुत सोचता हूँ मैं वर्दी दागदार कैसी है
नहीं है अमनो चैन यहां ,जान पे बन आयी
जरा सोचों हथियारों की भरमार कैसी है
-किशोर छिपेश्वर”सागर”
भटेरा चौकी (बालाघाट)
