आती शुभ कोजागरी, मावस जाता बीत।
लक्ष्मी मैया हों प्रकट,,पौराणिक शुभ रीत।।
पौराणिक शुभ रीत,चंद्र मोहन मुसकाए।
श्री जी रहीं निहार, कांति कमला बरसाए।।
धवल चंद्रिका दीप्त,सर्व प्रकाश फैलाती।
शरद पूर्णिमा रात्रि,पूर्णिका लक्ष्मी आती।।
देता शुभ संकेत है,चंद्र मिटाए शोक।
स्वास्थ्य सुख आरोग्य दे, हो जगमग आलोक।।
हो जगमग आलोक, दूर विपदाएँ सारी।
महारास है गोप, गोपियाँ – लीलाधारी।।
भोग मधुर नवान्न,कष्ट सारे हर लेता।
अमृत वर्षा धार, पूर्ण हरिमय सुख देता।।
-अमिता रवि दुबे
