क्या सच में हम अपने लिए जीते हैं??

कितना आसान है ये प्रश्न?
उत्तर उतना ही कठिन।
क्या सच में हम अपने लिए जीते हैं?
शायद हां,,, और नहीं भी!
माँ के गर्भ में ही हम रिश्तों की डोर में बंध जाते हैं।
धर्म समाज परिवार रिश्ते मानव को अनेक अदृश्य बंधनों में बांध लेते हैं।
हमारे खानदान का यही रिवाज है।
तुमको ऐसा ही जीवन अपनाना होगा।
अरे,,, हमारे पूरे खानदान में किसी ने भी ऐसा पेशा नहीं अपनाया।
लव-मैरिज करना हमारे उसूलों के खिलाफ है।
लिव-इन पार्टनर हमारे परिवार की नाक कटा दी।
विवाह निभाना ही पड़ता है।
थोड़ा झुकना सीखो।
पीने पिलाने का चलन आज का तमाशा है। पार्टी शार्टी अच्छे लक्षण नहीं हैं।
ऐसी अनेक बातें हम अपने माता-पिता के मुंह से सुन कर ही बड़े होते हैं।
किसी ने कहा भी है “इंसान स्वतंत्र पैदा होता है।पर वो सर्वत्र ज़ंजीरों में जकड़ा हुआ है।”
ऐसे माहौल में किसी से ये अपेक्षा कि वो केवल अपने लिए जिए सर्वथा अनुचित है।
हां ये अवश्य होना चाहिए कि समाज परिवार के साथ कुछ समय इंसान को अपने साथ,अपने लिए, अपने चाहें अनुसार जीना चाहिए।
सम्पूर्ण जीवन का कुछ हिस्सा जो वो अपने लिए जिए वहीं उसे खुद से मिलायेगा। और सुकून भी देगा जीवन का भावार्थ भी समझायेगा।
अपने लिए जीने का मतलब ये नहीं कि एकांत में अकेले रहना।या परिवार समाज की परवाह किए बिना कोई भी उचित अनुचित कार्य करना।
पसंद की नौकरी, परिवार के साथ अच्छा समय बिताना, दोस्तों संग मौज मस्ती सब जरूरी है। इन्हीं सबमें जीवन को सुखमय बनाने के लिए स्वस्थ वातावरण निहित होता है।
हां अपने लिए समय निकालना जरूरी है।
इंसान एक सामाजिक प्राणी है।समाज के अंदर रह कर ही उसे अपने लिए भी जीना होगा। नियम कायदे कानून तोड़ कर नहीं। उन्हें अपना कर।

-नमिता दुबे मिशा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x