एक नौजवान से पूछा
एक बात बताइये
आपके लिए ख़ुशी का अर्थ!
उसने कहा
लच्छा पराठा और उड़द चने क़ी दाल
बच्चे ने कहा नूडल्स और मोमोज
बुजुर्ग से पूछा
कहने लगे बड़ी शान से
रबड़ी कुल्फी फलूदा
महिलाओं से पूछा
जवाब आया
शॉपिंग बस शॉपिंग
यानी ख़ुशी का संसार व्यापक हैँ
जिसके संदर्भ में जितना अनुसन्धान किया जाएँ
वह कम हैँ
…
सार यह
क़ोई भी मनुष्य अपने लिए ख़ुशी कहीं न कहीं तलाश ही लेता हैँ
आप क़ी ख़ुशी का राज क्या हैँ!
-लालित्य ललित
