सावन-भादों जो बरसता,
प्रकृति की छटा निराली।
ढोल -मंजीरे खूब बजा कर,
जन गांव में गाते कजरी।
हरित-हरित परिधान पहनकर,
दुलहन धरा इठलाती।
गांव की गोरी मेढ़ पर नाचे,
पायल है छमकाती।
स्नेह का धागा लेकर पहुंचे,
घर-घर में वो राखी!
सावन पूर्णिमा पावन दिन में,
बहना बांधे राखी।
मनमोहक बांसुरी को बजाते,
कान्हा भी चले आते।
जन्माष्टमी की धूम है होती,
कान्हा की सझती झांकी।
चहुंओर खुशियां हैं फैलतीं ,
गणेशा धूम मचाते।
सावन -भादों माह गजब के!
खुशियों का रस बरसाते।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
