मिलकर हम सब खेल कूदकर,
आनंद खूब मनाएं।
सही दिशा की सीख सीखने,
कागज की नाव चलाएं।
हॅंसते हुए कागज की कश्ती,
बहते जल में बहाएं।
मिलजुल कर हम खेल खेलें,
मिलकर रहना सीखें।
जीवन पथ पर साथ देने की,
रीत अभी से सीखें।
पढ़ना लिखना भी जरूरी ,
याद सदा ही रखें।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
