खोज

खोजें मैंने कई रास्ते और की यात्रा
होकर जंगलों और रेगिस्तानों से
तपते आसमान के नीचे चलते-चलते केवल पाने के लिए स्वयं को
एक बंद रास्ते पर और करना वहां प्रतीक्षा अनंतकाल तक एक आह के साथ ।

किया मैंने सोच- विचार छायादार जंगलों में ही रुकने का,
रहने का घुल -मिलकर जानवरों और प्रकृति के साथ;
लेकिन अफ़सोस!बीमार मनुष्यों के प्रति अपने प्रेम के कारण,
बढा मैं आगे केवल जानने के लिए,कि नहीं रहा भाई भी भाई भौतिक समृद्धि की चाह में।

जब मैंने की अकेले मरुभूमि की यात्रा,
ले गई उसकी सुंदरता मुझे दूसरी ही दुनिया में;
झुलसाया गर्म हवा ने जरूर मुझे पर पहुंचाई नहीं मेरे दिल को चोट,
लेकिन था बोलबाला लालच, हिंसा और भय का मनुष्यों की बस्ती में।

मैं अकेला चला गरजती, भयानक लहर पर,
व्हेल और शार्क से भरे धूसर सागर में;
लेकिन किया व्यवहार मेरे साथ मेहमानों जैसा समुद्री जीवों ने,
और आ गई याद मुझे उन मनुष्यों की जो काटते और भौंकते हैं।

कर दिया है नष्ट कठोर मौसम में मेरी लंबी यात्रा ने मेरी ताकत,
लेकिन करता नहीं महसूस मैं टूटा हुआ,न माना है मैंने रास्ते के अंत को अंतिम अंत।
करूंगा मैं एक और अंतिम प्रयास,
बंद दरवाजे को तोड़ने का, क्योंकि झुक नहीं सकता मेरा सिर।

-डॉ प्रभात कुमार

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x