जगमगाता सूरज पुकारे
आ तू बाहर तो आ रे
देख खूबसूरत ये दुनियाँ
बना ली क्यूँ इससे दूरियाँ
क्यूँ तू अपने आप में सिमटा
सताती दिन रात ये चिंता
खो गया बचपन सुहाना
पढ़ाई का तो है बस बहाना
दिन रात मोबाइल हाथों में
खीझ और गुस्सा भरा बातों में
खेल कूद और मस्तियाँ भूले
ना अब झूला ही झूले
मोबाइल में रह गए सिमट कर
तंग मन की गलयों में भटक कर
घिर रहे अवसदों में सब के सब
हुए खुद ही खुद यूँ बेबस
आओ जड़े वापस मिट्टी में रोपे
गहराइयों में खुद को खोजें
हो जाये हरे भरे हम फिर से
जिंदगी को जियें दिल से
तकनिकी का फायदा उठाये
ध्यान रखें गुलाम ना हो जाये
सांस लें खुली फिजाओं में
इससे पहले की निकल दम जाए ||
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
