हम सियासतदानों के उगले विष पी रहे हैं।
जाति भेद-भाव के शिकंजे रहके जी रहे हैं।।
क्या होगा भविष्य में देश का या कि हमारा?
आदमी अपने जीवन हो गया लगता बिचारा।।
जिधर भी देखिए, बस धनवानों का जोर है।
गरीबों के जीवन में तो बस भूख का शोर है।।
अपनों और दुश्मनों के घेराव से परेशानी में।
हम भारतवासी की जिंदगी खुद हैरानी में।।
कातिल पड़ोसी देश और कातिल अपने हैं।
न मालूम इन दुश्मनों के आज क्या सपने हैं।
देश में अलगाववाद का विष घोला जा रहा है।
राष्ट्रवादियों के प्रबल सब्र को तौला जा रहा है।।
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
