शिव स्तुति
जटा -जूट में गंग समायी,गले लपेटे विषधर।
मृगछाला आसन है, ढमरू है त्रिशूल है कर।
त्रिनेत्रधारी, भोले भंडारी, देते हैं इच्छित वर।
हिमालय वासी, शिव ,शंभू, त्रिपुरारी , शंकर।
वाम -अंग में पार्वती आसीन , संग नंदी गण।
अमृत -मंथन के समय पी लिया सारा गरल।
नीलकंठ तब ही कहाते,पिनाकी ,शशि शेखर।
त्रिपुरासुर के आतंक से दुखी हो आँखे बंद कर।
खोली जब ,ढलके जहाँ तहाँ,वृक्ष ऊगे धरती पर ,
रुद्र शिव हैं अक्ष नैन, रुद्राक्ष है शुभ सुखकर।
-डॉ अमृता शुक्ला
