हो गयी में प्रेमदिवानी
कृष्ण संग मतवारी
जग कहे हुई पगली
बिष प्याला निगल गयी||
शयाम को समर्पित मन
ना मेरा ये तन मन धन
कैसे बताऊँ व्यथा मन
चल पड़ी शयाम संग||
लोक-लाज को खो बैठी
महल अटारी छोड़ चली
रोम रोम में बसे मुरारी
एक दर्श की में हूँ प्यासी||
तेरा मेरा एक है नारा
तू शयाम में तेरी मीरा
लाज मेरी शयाम बचा जा
दर्श तो दिखला जा ||
-ऊषा नौगरहिया
कटनी
