सतगुरु जिनको है मिले, समझो बेड़ा पार।
जन्म मरण से छूटते, खुलें मोक्ष के द्वार।।
तुलसी सूर कबीर दे, अनुपम जीवन ज्ञान।
जिसने गुरु को पा लिया, मिली नई पहचान।।
गुरु प्रकाश का पुंज है, उनका है आभार।
गुरु जीवन आधार है, गुरु बिन सब बेकार।।
गुरु की महिमा क्या कहे, जीवन देत सुधार।
गुरु अमृत की खान हैं, गुरु का अति उपकार।।
गुरु दे अपने शिष्य को, ज्ञान भरा भंडार।
सतगुरु ईश्वर तुल्य है, गुरु है तारणहार।।
-नीतू रवि गर्ग “कमलिनी”
मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश)
