मित्रता की सच्ची
पहचान है गुलाब
जो प्रकट करता
है,सबके अरमान
कांटों में खिल कर
भी,वह देता है हर्ष ।
नहीं करता कभी
कहीं कोई विमर्श ।
हंँसता मुस्कुराता
ही वह रहता सदा
महकता ही रहता है
देकर अपनी सुगंध ।
सच्चे मित्र ऐसे ही
होते हैं सदा रक्षक
वार मित्र पर आने
से पहले ही झेलते हैं।
इसीलिये पूरे करता
वह सबके अरमान
हंसता महकता गुलाब
मित्रता की पहचान है।
-उषा सक्सेना
