बादलों ने ली अब अंगड़ाई है।
घनघोर घटा देखो अबछाई है।।
पूरवाई हवाएं भी ये चल रही।
आसमान में बादलें फट रही।।
नाले और नदियाँ उफन चलीं।
जोर, बिजलियाँ कड़क चलीं।।
खेती- बाड़ी में उतरे किसान।
झूम झूम कर रोपने लगे धान।।
मेंढ़कों की टर्टराहट जोरों पर।
फुदकती दिखतीं वो खेतों पर।।
धरती के हर कोने में हरियाली।
सभी जीवों में दिखती खुशहाली।।
प्रकृति का मौसम यह सदाबहार।
भीषण गर्मी के बाद का है उपहार।।
धन-धान्य की यह ऋतु है आधार।
बरसात का ये मौसम ईश्वर उपकार।।
बरसात का स्वागत करता हर जीव।
जीवन जीजिवीषा का अद्भुत नींव।।
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
