काले – काले मेघ, हाय! घनघोर घटा है
आने को तूफान,ढीठ बन देख डटा है।।
दुख के सावन देख, रात-दिन बरसे पानी।
बहे नैन – जलधार, ले गया छप्पर छानी।1।
देख घटा घनघोर, शोर करते हैं बादल।
चिंतित माँ !बैचेन, हो रही दुख से पागल।।
सावन-भादों आह!, पीर दे रखता अनबन।
भीगे नैनन कोर,दामिनी तड़के छनछन।2।
सर्व घटा घनघोर, लूटते चोर-लुटेरे।
अंधकार हर ओर, दंभ के रावण घेरे।।
कुत्सित कर्म अपार, छा गई घोर घटाएँ।
बारहमासी मेघ, फूल-कोमल डर जाएँ।3।
दर्प मेघ अतिचार, तोड़ते हद मर्यादा।
इंद्र-वरुण त्रयदेव, अंत कर अति प्रभु ज्यादा।।
नाश घटा घनघोर, सिंधु तल धरती-नभ तक।
बढ़ता बलात्कार, दंड दो मिटे न तब तक।5।
-अमिता रवि दुबे
छत्तीसगढ़
