घमंड,अकड़ तभी तक रहता है,
जब तक सभी रिपोर्ट नार्मल आती है |
जिस दिन डा.कह दे कि,
अब सब भगवान के हांथ में है,
उसी दिन सारी अकड़ पिघल जाती है|
ना बैंक बैलेंस बोलता है,
ना गाड़ी ना बंगला|
आईसीयू के बाहर सब बराबर खड़े होते हैं |
वहां नोट नहीं चलते,ना ही गिनी जाती,
वहां कर्म और सांस गिनी जाती है|
जिंदगी ने एक झटका दिया नहीं,
कि सब समझ आ जाती है|
जिनके पीछे अकड़, घमंड होता है,
वहीं भी सारे मौन हो जाते हैं|
घमंड को धन्यवाद में बदल दे,
जिसने तुझे बनाया है|
अंत सारा घमंड उसी को समर्पित कर
दे तो जीवन सार्थक हो जावेगा|
ना धन दौलत माकान होगा,
ना ये शरीर तेरा होगा |
जिसने सब कुछ दिया तुझे,
वह सब उसी का होगा|
तू मालिक नहीं मेहमान था,
इसलिए घमंड और अकड़ अपने जेब में रख|
-शिवशंकर दुबे गंगेले
वारासिवनी (बालाघाट)
