कितना अच्छा लगता है,
जब मिल बैठे परिवार,
एक ही आंगन में खिले,
जैसे फूलों का हार।
ईंट-पत्थर से तो मकान बनता है,
प्यार से बनता है घर संसार,
जहाँ बड़ों की दुआ मिले,
और छोटों का सत्कार,
हम ‘मैं’ ‘मैं’ करते रहे,
‘हम’ बनना ही भूल गए,
रिश्तों की गर्मी भूल गए,
हम दौलत को ही पूज गए।
बच्चे बड़े हुए तो लगे,
अपना-अपना घर है,
भूल गए उसी आंगन को,
जहाँ बचपन का सफर है।
घर को तोड़ना आसान है,
जोड़ना बहुत कठिन है,
झुकना अगर आ जाये तो,
हर रिश्ता बहुत हसीन है।
न तो हम माफ कर पाते हैं,
न ही हम झुक पाते हैं,
इसी अकड़ में मीना,
हम घर को ही तोड़ जाते हैं।
- प्रार्थना –
हे प्रभु, इतनी समझ दे दो,
घर को मंदिर बना सकें,
जहाँ क्षमा, प्रेम और सत्य से,
हम जीवन को सजा सकें।
बड़ा हो या छोटा, सबको,
गले लगाना सीख लें,
यही घर अगर संवर गया,
तो संसार संवरना सीख ले।
-मीना विवेक जैन
