पिज्जा बर्गर मोमोज की मिक्सर की चटनी
सबसे अच्छी सिलबट्टे की चटनी
ताजे ताजे हरे आम की चटनी
स्वाद और सेहत से भरपूर है चटनी
नमक, लाल मिर्च,लहसुन मिलकर
समजंस्य बनायें साथ रहकर
अदरक, कच्चे नारियल, मीठीनीम
खाकर भूल जायें वैद्य हकीम
सिलबट्टे की सारी चटनियाँ
दे जाती मन को खुशियाँ
माँ बहन के हाथों से पिसकर
पूरा परिवार खाता हिलमिल कर
भजिया पकौडा समोसा आलूबंडा
बारिश मे चटनी संग खाकर मन होता चंगा
इडली डोसा साँभरबडा
केले के पत्ते चटनी देती
मजा
-अर्चना कटारे
शहडोल (मप्र)
