चलो खोल लें अपनी छतरी

सोंधी-सोंधी महकी मिट्टी,
मुस्काई हर सूनी डगरी।
बूंद बरस कर धरा पर पसरी,
चलो खोल लें अपनी छतरी।
रिमझिम गाए बादल प्यारे,
झूम उठे वन, खेत, किनारे।
मोर पंख फैलाकर नाचे,
सपने लगे रंगीन हमारे।
पत्तों पर मोती-सी बूंदें,
नदियों में मधुर तराने।
हरियाली की चूनर ओढ़े,
धरती गाए प्रेम के गाने।
छम-छम करती आई वर्षा,
छेड़ा है कोई सुंदर राग।
थकी हुई इस भागमभाग में,
भर दिए जीवन में अनुराग।
आओ इस पल को जी भर जी लें,
चिंताओं को दूर ही रख दें।
बारिश की हर प्यारी बूंद में,
खुशियों के कुछ बीज भी बो दें।
बूंद बरस कर धरा पर पसरी,
चलो खोल लें अपनी छतरी।
प्रकृति का यह अनुपम उपहार,
सहेज लें हम उम्र भर की डगरी।

-रीति झा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x