चलों चले स्कूल चले हम,
पथ के कंटक भूल चलें हम,
पढ़ना लिखना काम हमारा
भले उड़ाते धूल चलें हम,,,
चलो चलें स्कूल चलें हम,,,,!!
जीवन को है सफल बनाना,
विद्या धन है हमें कमाना,
करेंगे हम नहीं कोई बहाना,
निकाल पग के सूल चलें हम,,,
चलो चलें स्कूल चलें हम,,,,!!
पढ़ लिखकर है आगे बढ़ना,
माता पिता की सेवा करना,
देश की खातिर जान से लड़ना,
नींद त्याग को भूल चलें हम,,
चलो चलें स्कूल चलें हम,,,,!!
-आनंद पाण्डेय “केवल”
