रिटायरमेंट के बाद से पापा का रूटीन एकदम तय था।
सुबह 6 बजे उठना, बगीचे में टहलना, और ठीक 7:15 पर माँ के हाथ की अदरक वाली चाय।
पिछले महीने माँ अचानक चली गईं।
घर खामोश हो गया। पापा भी।
आज 7:20 हो गए। मैं किचन में गई तो देखा पापा खुद गैस पर भगोना चढ़ाकर खड़े हैं। हाथ काँप रहे थे। अदरक काटते-काटते आँख भर आई।
मैंने पीछे से कहा, “पापा मैं बना देती हूँ।”
वो मुड़े, आँखें पोंछी और बोले, “नहीं बेटा। 42 साल से तेरी माँ बनाती थी। आज मुझे बनाने दे। शायद इसी में उसका अहसास मिल जाए।”
चाय बनी। दो कप। एक मेरे लिए, एक माँ की फोटो के सामने वाली मेज़ पर।
पापा ने अपना कप उठाया, फोटो की तरफ देखा और धीरे से बोले, “ले, तेरी वाली कम मीठी है,जैसे तुझे पसंद थी।”
उस पल समझ आया – प्यार का अहसास मरता नहीं।
वो चाय की भाप में, अधूरे कप में, और काँपते हाथों में ज़िंदा रहता है।
-आनंद पाण्डेय “केवल”
