चाहत है
कि नील गगन में उड़ जाऊं
और सुनहरे पंख खोलकर
आसमान को छू आऊं
चाहत है
कि नदिया बनकर
कल कल करती जाऊं
और अपने निर्मल जल से
सबकी प्यास बुझाऊं
चाहत है
कि उपवन में
पुष्प बन खिल जाऊं
और अपनी पावन खुशबू से
सारा जग महकाऊँ
चाहत है
कि स्नेह बीज बन जाऊं
सारी दुनिया के लोगों में
प्रेम भाव उपजाऊं
-अनुपमा शर्मा
रुड़की
