कॉलर ऊँची बटन खुला शर्ट,
पतलून स्कीन टाईट है,
कुछ सुनना पसंद नहीं
इनकी च्वाईस राइट है,
बर्गर-पिज़्ज़ा जरूर चलेगा
चाहे ये फुल डाइट है,
प्रोग्रेस इनकी शार्टकट
कैरेक्टर ब्लेक एंड व्हाइट है,
पिछली सदियाँ डार्क रूम में
इनकी इक्कीसवीं ब्राइट है,
फास्ट ट्रैक पर दौड़ते युवा
क्या टोटली राइट साइड है?
*
प्रतिदिन प्रतिसुबह
मात-पिता का वन्दन हो,
शिक्षालयों में शिष्य भाल पर
गुरु चरणरज चंदन हो,
शासन से पूर्व अनुशासन का
जहाँ स्वप्रेरित बंधन हो,
पराश्रित नहीं परिश्रम पूज्य
दिनचर्या में स्वावलंबन हो,
मेरे देश के ऐसे युवाओं
चहुँओर तुम्हारा अभिनंदन हो।
*
जीवन में अवश्य आनंद मिलेगा,
सुपरफास्ट नहीं मंद-मंद मिलेगा,
क्वालिटीयुक्त पर चंद मिलेगा,
सेटिस्फेक्शन का अनुबंध मिलेगा,
जिन्हें माइकल नहीं
विवेकानंद मिलेगा।
-प्रदीप कुमार अरोरा,
पुणे
