याद है आज भी
वो प्यार की बरसात
प्रीत का छाता थामे और
मिलते हुए दो हाथ
हवा के सर्द झोंके और
नैनो से नैनो की बात
रिमझिम गिरता सावन और
मन से मन की मुलाकात
होठों से झरती मदिरा और
आंचल से बंधे जज्बात
बूंदों से झरता संगीत और
मल्हार गाती कायनात
-अनुपमा शर्मा
रुड़की
