बेटे की शादी हुए पंद्रह साल हो गए कोई खुशखबरी अभी तक बेटा बहू नहीं दे पाए हैं।
हमलोगों के नसीब में पोता- पोती नहीं हैं क्या?
पार्वती ने रूॅंधे गले से अपने पति माधव से कहा।
माधव ने भी एक गहरी सांस लेकर पार्वती से कहा!
कैसे कहूँ पार्वती!
ईश्वर की क्या लीला हमारे साथ चल रही।
कई मंदिरों और भगवान् से मन्नतें भी मांगी जा रही।
ईश्वर सुनें या भाग्य साथ दे तब तो।
यह कहते हुए माधव भी चुप हो गए।
पार्वती भी मौन हो ईश्वर पर ध्यान लगा बैठी।
दो और दिन गुजरे होंगे कि बेटा केशव का फोन माधव के पास आया।
केशव ने माधव से कहा!
पापा जी!
आपके सलाह पर हमने संतान प्राप्ति के लिए आई0 वी0 एफ0 तकनीक का सहारा लिया है।
तीन महीने हो गए सब नॉर्मल है और उम्मीद है सफल भी होंगे।
आपलोग चिंता न करें।
यह बात माधव ने पार्वती को कह सुनाया।
पार्वती अंदर से खुशी जाहिर करते हुए ईश्वर को धन्यवाद कहते हुए माधव से कहा!
चलो एक छोटी सी आशा तो जगी।
बाकि ईश्वर साथ हैं तो अवश्य मेरे घर में पोते पोतियों कि किलकारियां गुंजेगी ।
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
