प्रकृति मौन होकर सब देखती है
अपनी प्रदत्त चीजें को सहेजती है
हरी-भरी बगिया को भी सींचती है
हवाओं में वो कितने रंग बिखेरती है
पर बिल्कुल मौन हो सब सह रही है
हरे- भरे खेतों को कटते देख रही हैं
कटते ही जा रहे बियाबान जंगल भी
अब धरती से हरियाली भी मिट रही है
उसकी चुप्पी से भी बादल गरजते हैं
धरती के मौन से ही जमीनें दरकती है
आसमां भी समझता है धरा का दुख
खामोशी पर धरा के, वो चित्कारता है
हम भी भूल जाते हैं उसके अंतर्मन को
बस याद करते हैं हम उसके सहन को
हमें समझ नहीं अंतरात्मा की आवाज
तभी तो समझते नहीं उसके आपात को
-रंजना पांडेय ‘मुक्ता’
