फुर्र फुर्र फुर्र से
फर्राटा भरती है ,
फुदक फुदक के
चलती फिरती है।
इधर उधर की
बातें भी करती है,
स्वप्नों को रंगों से
भरती रहती है।
कोमल पंख जब
तुफां से टकराएंगे ,
तब क्या साहस से
खुद संभल पाएंगे।
प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष
सख्त जकड़न से,
उसके हौसले क्या
साबुत रह पाएंगे।
सवाल सन्निकट है
समस्या विकट है,
पर जीवन के भी
सभी मायने प्रकट हैं।
अस्तित्व बोध भी
भाव की लड़ी में है
बात आगे बढ़ी है
आपस में लड़ी है ।
-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ
बनारस मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)
