ढोल मृदंगा बज रहे,नाच रहें सब ग्वाल,
गोकुलवासी तर गयें,,प्रकटे दीनदयाल।
प्रीत जगाने हृदय में,,,,,करने को उद्धार,
प्रकटे दीनदयाल हैं,लिए मनुज अवतार।
झूल रहें श्री कृष्ण जी,लिए मंद मुस्कान,
नज़र उतारे नारियां,,,,,गाती मंगलगान।
मुदित यशोदा मातु हैं,बाबा नंद निहाल,
धन्य हुईं माँ देवकी,,,,प्रगटे दीनदयाल।
पुत्र आठवें रूप में,,,,,,,प्रकटे दीनदयाल,
जसुमति ने पाला जिन्हें,कहलाये गोपाल।
बाँट रहें हैं नंद जी,,,,,,दूध दही धन नाज,
प्रगटे दीनदयाल हैं,अति प्रसन्न सब आज।
-अनुजा दुबे ’पूजा’
