जब छाईं घनघोर घटाएं,
जल बूंदें बारिश बरसाएं ।
फूलों और पत्तों पर गिरतीं ,
धरती हरी चूनरी पहनती।
तपती धूप से राहत मिलती,
सड़कें साफ होकर चमकती।
शीतल चलने लगती पुरवाई,
जल्दी से संध्या घिर आई ।
पक्षियों के मीठे गीत सुहाते,
बगुले नभ में उड़कर शोर मचाते।
मयूर नृत्य करते देख कर बादल ,
नदिया,ताल, झीलों में भरता जल।
बारिश की ऋतु लगने लगी सुहानी,
चारों और दिखाई देता है बस पानी।
-डॉ अमृता शुक्ला
