जब छाई घनघोर घटाएँ

जब छाई घनघोर घटाएँ
पुरवैया आई कूदती-फाँदती
इतनी खुशियाँ कैसे सँभालती
औंचक लिपटी द्रृम- विटपों से,
वल्लरियों की कर ली गलबहियाँ
शहरों- कस्बों के गली- कूचों में
चौक- चौराहों पर अटकी-भटकी
दौड़ती- भागती गाँव में फटकी
खेत- खलिहानों को खबर सुनाई
अतिरेक में बिरवों को चूमी
चौपाल पर झांझर- ढोलक
कजली- चैता के सुर लगाये
कृषक ने बैलों को पुचकारा
अम्माँ ने हल की करी पुजाई
झमझम बदरिया लगी बरसने
बिरहण मिलन को लगी तरसने
तभी हवा ने देख बंद द्वार उसका
इतराचर उसका साँकल खटखटाई!
धड़कते मन ने खोला किवाड़
हाय यह सावन भी बीतेगा रीता !

-पूनम कतरियार

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x