दिव्य – दीप्त आलोक आत्म के, गुरुवर देव महान।
गुरु दर्शन से तृप्त हुआ मन, लिए मुझे पहचान।
“जब नैनो से नीर बहे हैं, देते रहे दुलार”।
देह हुआ निर्वाण दोपहर ,पूर्ण पूर्णिमा दान।।
शिक्षाविद विद्यादाता वे, शुभता नाम वसंत।
ज्ञानी अद्भुत सर्जक गुरुवर, वंदन ज्ञान अनंत।।
देश – विदेशों में गुण- महिमा, चिंतन शोध अपार।
आत्म – राह गुरुवर प्रकाश हैं, मन मानस में संत।।
-अमिता रवि दुबे
