आओ बच्चों, तुम्हें बताएं,
जल चक्र का अद्भुत ज्ञान।
कैसे जल देता है हमको,
जीवन का अनमोल वरदान।
सूरज की किरणें मुस्काईं,
सागर के जल से भाप बनाईं।
फिर बादल का रूप सजाकर,
लौट पड़ा वह नभ के ऊपर।
घनघोर घटा नभ में आई,
संग अपने बरसात भी लाई।
टप-टप बूंदें धरती पर आई।
सूखी धरा की प्यास बुझाई।
नदियाँ, पोखर, सागर भरे,
पेड़-पौधे भी हँसने लगे।
यूं ही चलता रहे निरंतर,
प्रकृति का सुंदर तंत्र।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
