निश्चित ही यह कहा जा सकता है कि समस्या है तो समाधान भी है ठीक वैसे जैसे जीवन है तो मृत्यु है…पाप है तो पुण्य है…l
मेरी बात से सहमत होना या न होना यह सबका अपना निर्णय..और जिसका सबको अधिकार भी है…समस्या कब नहीं है..जन्म से लेकर मृत्यु तक यूँ देखे तो जीवन स्वयं ही एक समस्या है..साँस लेना भी एक समस्या है..अस्थमा के मरीजों से बेहतर कौन जान सकता है..या दिल्ली में रहने वाले…कैसे साँस लेते है वो सिर्फ वो ही जानते…उनके सामने भी तो समाधान होगा…क्योंकि समस्या है तो समाधान है लेकिन क्या समाधान इतना आसान है कि….समस्या अलाउद्दीन का चिराग है जिसे घिसते ही समाधान का जिन्न ये कहता हुआ बाहर आ जाएगा हुक्म मेरे आ का….क्या सब इतना सरल सहज है या स्वयं को झूठा दिलासा देने का एक और षड्यंत्र….मात्र. ठीक वैसे ही जैसे जन्म के साथ ही घुट्टी मे पिला दिया जाने वाला रवैया….यथा स्थिति वादी या भाग्यवादी या संतोषी सदा सुखी के अनुयायी…और चचा ग़ालिब की जुबां मे कहे तो दिल के बहलाने को ये ख्याल अच्छा है…जन्नत की हकीकत से हम सब बखूबी वाकिफ़ है…यह कथन भी ऐसा ही एक उपक्रम मात्र है…घनघोर आशावादी…l
-कमलेश कंवल
उज्जैन
