ज़रूरत और चाहत

मनुष्य जब धरती पर जन्म लेता है उससे पूर्व ही उससे जुड़े लोग उसकी ज़रूरतों का
सामान एकत्रित करना प्रारम्भ कर देते है।
चाहत -:
हम सभी एक उम्र में अपनी ज़रूरतों का ध्यान रखना शुरू करते है उससे पूर्व हमारी चाहतों से जीवन चल रहा होता है।

1 हम सभी अपने आस पास या अपने बच्चों को बचपन से उनकी पसंद की खाने की वस्तु, पहनने के कपड़े, घूमने की जगह इत्यादि सब कुछ पूरा करने में लग जाते है।

2 अपितु इसके कि बच्चे को बचपन से ही समझाने का प्रत्यन करे कि हर वस्तु अथवा हर समय उसकी ही पसंद का उसे नही दिया जा सकता है।

3 इसके पीछे उसे उसका कारण हमें समझाना चाहिए। अन्यथा वह अपनी ज़िद पर अड़ जाएगा और हमें सभी ज़िद पूरी करनी पड़ती है जो कि आज के समय में माता पिता करते है।

4 एक सीमा तक तो सही है किंतु हर ज़िद पूरी करना उसे उसके जीवन के पथ से भटका सकता है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उसे समझाएं।
उदाहरण के लिए – ” आजकल के माता पिता कहते है कि हमारा बच्चा ज़िद बहुत करता है सभी चीज़े उसकी पसंद की होनी चाहिए। तो यह बताएं कि बच्चा तो नासमझ है कल को वह ज़हर मांगेगा तो क्या हम उसे ज़हर दे देंगे।” नही ना
उसे समझाएंगे ही क्योंकि वह अभी उम्र में छोटा है। वैसे तो सीखने की परिपक्व की उम्र आजीवन चलती रहती है। हम सभी पूरा जीवन एक दूसरे से कुछ ना कुछ सीखते है।
ज़रूरत :-
1 हर व्यक्ति अपने जीवनयापन के लिए अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ अपने लिए अपनी ज़रूरत का सामान इकट्ठा करने में लग जाते है जैसे शिक्षा, उससे अर्जित आय के साधन इत्यादि।

2 एक उम्र में शिक्षा के साथ साथ अन्य ज़रूरतों के लिए वह अपने सामान इकट्ठे करने लग जाता है।

3 उस समय अपनी ज़रूरतों को महत्वता देते हुए अपनी चाहतों की कुछ की लिस्ट पूरी करता है आजीवन।

4 सभी की सभी चाहते कभी पूरी नही होती, हमें ही उनमें खुश एवं संतुष्ट रह अपने आस पास का स्वस्थ एवं खुशहाल वातावरण बनाना होता है।

अतः एक कुछ तय उम्र सीमा में तो हम अपनी पसंद और चाहत में अंतर करना सीख जाते है किंतु छोटी उम्र मे हमारे बड़ों का भी परम् कर्तव्य है कि सही गलत के साथ ज़रूरत और चाहतों में समय समय पर अंतर बताते हुए हमारा मार्गदर्शन करें।
अंततः वास्तविक पूर्ण सत्य यह है कि ” कौन चाहता है या किसकी ज़रूरत होती है कि इस दुनिया को छोड़ परम् धाम जाए। यही मेरे अनुसार चाहत एवं ज़रूरत में अंतर है।

-विशाखा सिंघल
(दिल्ली)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x