“ज़िन्दगी के ड्राफ्ट में सेव सपने”

ज़िन्दगी सबसे बड़ा धोखा कब देती है?
जब हम “कल कह देंगे” सोचकर टालते रहते हैं… और कल कभी नहीं आता।

एक पिता है। बेटा दूर शहर में है। मन करता है फोन करके कहे “बेटा, मुझे तुझ पर नाज है”। पर सोचता है रहने दो, मिलकर कहूंगा। फिर वो मौका ही नहीं आता। बात ड्राफ्ट में सेव रह जाती है।

एक माँ है। बेटी से नाराज है, पर प्यार भी बहुत है। कहना चाहती है “मुझे माफ कर दे”। पर अहं आड़े आ जाता है। और एक दिन खबर आती है… अब कहने का समय नहीं रहा।

रिश्ता कोई भी हो – माँ का, पिता का, पति-पत्नी का, दोस्त का, गुरु-शिष्य का। हम सबसे जरूरी बातें आखिरी के लिए बचा लेते हैं। डरते हैं, शरमाते हैं, इंतजार करते हैं सही समय का।

और वो सही समय… कभी नहीं आता।

घर की कलह, मन का दर्द, अधूरे सपने, अनकहे शुक्रिया, अनकही माफी… ये सब हमारे साथ ड्राफ्ट में सेव होकर ही चले जाते हैं।
“अन्तरा शब्दशक्ति परिवार”आज हमसे यही पूछ रहा है – क्या तुम्हारे पास भी कोई सेव फाइल है?

अगर है तो आज ही खोलो। साफ शब्दों में लिखो। और उस तक पहुंचाओ जिसके लिए है। क्योंकि ज़िन्दगी रिवाइंड का बटन नहीं देती।

जो बातें स्पष्ट नहीं हुईं उन्हें अब स्पष्ट कीजिए। लेखन इसी के लिए है। संवाद इसी के लिए है। वरना हम भी एक दिन चले जाएंगे… और हमारी सबसे कीमती बातें इसी ड्राफ्ट में बंद रह जाएंगी।

“सेव मत रखो। कह दो। लिख दो। जी लो मित्रों।”

-आनंद पाण्डेय “केवल”

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x