जीवन

रंग बदल रहा है जीवन
हर पल अभिनव आवरण
सतरंगी कभी, कभी बदरंगी,
कभी बेरंगी होता।
जानें कौन सा रंग
स्थिर हो पाएगा
चंचल मन नापता इंद्रधनुष ।
रेत का महल बनाता आदमी
सिमटा तूफानों की परिधि में
किस आत्म -सुख को केन्द्र बना ,
संघर्ष की त्रिज्या संग समेटे, जीवन का ब्यास।
हँसता रोता अपने ही चाल में
फँसता मकड़जाल सा जीवन।

ओह!बेबसी की पराकाष्ठा
उतंग -तरंगों सी लिपटती दर्द की खामोश टीसें,
आकाश- गंगा सा सपनों का लुप्त होना
बेजार बंजर भूमि सा
दरकता जीवन।

भूख ,गरीबी, बेरोजगारी
के मध्य बिलबिलाते वासनाओं केघृणित कीड़े,
राजनीतिक चौसर में लगी शह और मात,

आदमी का खून चूसता आदमी
बिकते साँसों के सैलेंडर।
देते ईश्वर को गाली
प्रदूषण का जहर फैलाता आदमी
जाने कितने पापों की अस्धियाँ समेटे
किस गंगा की आशा लिए
मानव इस नए युग में
जी रहा विभिन्न रूपों में जीवन।

-सुधा शर्मा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x