डाक टिकट सा

चिपका दिया मुझे कोने पर
किसी पुराने
डाक टिकट सा ।

मुहरबंद निविदा के सच की
खुलने से पहले
चर्चा है
लीक हो रहे प्रश्न-पत्र पर
जाने किस किसका
खर्चा है
आवेदक की पिटी भंगिमा
देती है
संकेत विकट सा ।

यहाँ असंगत समीकरण को
हल तक पहुँचाना
मुश्किल है
किसकी निगरानी में खुश हों
जब रखवाला ही
कातिल है
रिश्तेदारों की गिनती है
कौन दूर का
कौन निकट सा ।

मेरी याद किसे आयेगी
चाटुकारिता के
मंडप में
अंशदान पर नज़र टिकी है
जहाँ डकैती, और
हड़प में
नैतिक सूत्रों का डर भी तो
लगता जैसे
गया सिमट सा ।

-जगदीश पंकज

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x