दोनों हाथों के बीच सजी, यह डोर सुहानी लगती है,,एक छोर को मां ने थामा है, एक छोर पिता की लगती है।
दोनों हाथों में वह जादू है, जिससे मैं आगे बढ़ता हूं,,जब-जब थामा तुमने यह पथ, हर राह सुहानी लगती है।
कितनी भी आए आंधियां, जीवन में हौसला तुमसे ही मिलता है,, आप दोनों के होने से हर एक मंजिल अपनी सी लगती है।
धूप कितनी भी तेज हो जीवन में, ममता की छांव तो मिलती है,, तुम्हारी इस अनमोल चाहत से, हर मुश्किल आसान लगती है।
गिरने का और फिसलने का, अब डर ना कोई इन आंखों में,, माता-पिता के संस्कारों की यह नींव प्रबल सी लगती है।
इस प्यारे से स्नेह सूत्र में, पूरी दुनिया ही समाई है,, आप दोनों की छत्र-छाया , सबसे बड़ी कमाई लगती है।
-नूपुर अग्रवाल
