तमन्ना है मन में ,
सिर्फ़ मंज़िल पाने की नहीं,
सफ़र को भी यादगार बनाने की।
हर ठोकर से कुछ सीख लेकर,
हर पल और निखर जाने की।
तमन्ना सिर्फ नाम रोशन करने की नहीं,
किसी के जीवन का उजियारा बन जाने की है।
तमन्ना ऊँचाइयों को छूने की है,
पर जड़ों से जुड़े रहने की भी है।
जीवन के बाद याद करे जब कोई
मुस्कान बनकर याद आने की है।
जीते हुए तो सब ही कर जाते हैं
काम नाम वाले।
मरकर भी रह जाऊँ याद,
तमन्ना कुछ ऐसा कर जाने की है।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
